Posts

Showing posts with the label Kalah Pass

Kalah Pass Trek | मणिमहेश कैलाश यात्रा वाया कलाह जोत (2017) | भाग- II

Image
  मणिमहेश कैलाश यात्रा वाया कलाह जोत जारी है।  भाग  1 से आगे -  तभी एक आवाज़ सुनाई पड़ती है, "मैंने आपको शायद कहीं देखा है।" पीछे मुड़ने पर देखता हूँ कि  33-34 साल के एक सज्जन मुझे बड़े गौर से एकटक देख रहे हैं। जैसे पहचानने की पुरजोर कोशिश कर रहे हों। मुझे भी शक्ल जानी पहचानी लगती है। तभी कैसेट 15 महीने पीछे घूमती है और मैं पूछता हूँ,  "क्या आप सोनू भाई हैं?" जबाब हां में मिलता है।

Kalah Pass Trek | मणिमहेश कैलाश यात्रा वाया कलाह जोत (2017) | भाग- I

Image
इंजीनियरिंग की एक किताब है "अ कोर्स इन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक मेजरमेंटस एंड इंस्ट्रुमेंटेशन" के नाम से। 1500 पन्नों की ये किताब भावी इंजीनियरों के लिए किसी बाइबल से कम नहीं है। 5 दशक पुरानी इस किताब के लेखक का अब निधन हो चुका है लेकिन अभी भी इतनी ज़बरदस्त सेल है कि उनका सुपुत्र आज दिन तक किताब की रॉयल्टी के चेक बटोर रहा है। अपनी इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दिनों में कई सेमेस्टरों में नैय्या पार लगाने का श्रेय इसी महान किताब को जाता है जिसे अपन लोग उस जमाने में 'मदर-बुक' कहा करते थे। किताब की एहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गर्मियों में हफ़्ता भर न नहाने वाले लड़के लोग भी सुबह शाम इस किताब को धूप-अगरबत्ती किया करते थे। ठीक ऐसा ही रुतबा हिमाचल की ट्रेकिंग फ्रेटर्निटी में  www.tarungoel.in वेबसाइट का है। वेबसाइट नहीं ज्ञान का भंडार है जो मेरे जैसे नौसिखिए ट्रैकरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। संक्षेप में अगर इस वेबसाइट को "हिमाचल में ट्रेक्किंग की बाईबल" कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मेरी आज तक की लगभग सभी यात्राएं तरुण...