Posts

Showing posts with the label DHARAMSHALA

Snow Trek to Hanumangarh Peak (3070 m) | हनुमानगढ़ चोटी यात्रा (नवंबर 2018)

Image
हनुमानगढ़ पीक मेरा पहला विंटर ट्रैक था। आखिरी भी हो सकता था। कैरियर का? या शायद जीवन का ही? मालूम नहीं। बस इतना पता है कि आगे से मैं कभी सर्दियों में ट्रैकिंग नहीं करूँगा। 'भालू प्रोन एरिया' में तो बिल्कुल नहीं। यही मेरा न्यू ईयर रेसोल्यूशन है। इस ट्रैक की कहानी इतनी खौफ़नाक है कि इस पर "I Shouldn't be alive" का एक दमदार एपिसोड बन सकता है। जैसे एक मीटिंग मोदी जी किए थे बेयर ग्रिल्स के साथ, वैसे ही एक हम भी किए थे 'बेयर' के साथ। फ़र्क सिर्फ़ इतना सा है कि हमारी वाली मीटिंग ज़्यादा 'वाइल्ड' थी। इससे प हले मैं भालू से नहीं डरता था। भालू का खूब मज़ाक उड़ाता था। जो लोग मुझसे पूछते थे कि तुम्हें भालू से डर नहीं लगता उन्हें भालू से बचने की 'निन्जा टेक्नीक' सिखाया करता था। फिर एक दिन मैं इस ट्रैक पर गया। बस उस  दिन  रात से मुुुझे भालू से भोत डर लगता है।

Exploring the Past: A Visit to Rehlu Fort | इतिहास के झरोखों से - रेहलू किला

Image
पठानकोट - मण्डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक छोटा सा कस्बा है शाहपुर। शाहपुर से बाईं ओर  9  किलोमीटर लम्बा शाहपुर- चम्बी सम्पर्क मार्ग आसपास के अनेक गांवों को कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए राजमार्ग से जोड़ता है। इसी लिंक रोड़ पर  4  किलोमीटर आगे रेहलू गाँव स्थित है। आज गुमनामी के अंधेरे में खोए रिहलू गांव का हिमाचल के इतिहास में विशेष स्थान रहा  है। रिहलू से लगभग 300 फ़ीट की ऊंचाई पर एक रिज पर स्थित है रिहलू का प्राचीन किला। आज खण्डहर में तब्दील हो चुके रिहलू के किले का इतिहास बेहद रोचक रहा है। वर्तमान में जिला काँगड़ा का भाग रेहलू अतीत में तत्कालीन चम्बा रियासत का हिस्सा हुआ करता था। क्षतिग्रस्त दुर्ग 

Gaj Pass Trek | गज जोत यात्रा- मिलिए 16 साल के गद्दी तिलक राम से

Image
हर साल की तरह जब इस साल जून में मुझे "माउंटेन्स आर कॉलिंग एंड आई मस्ट गो !" वाला कीड़ा काटना शुरू हुआ तो प्लान बना गज जोत की यात्रा करने का।  लेकिन एक समस्या थी। मेरे सभी ट्रेक पार्टनर व्यस्त थे। टीम जालसू और टीम इंद्रहार को "कॉरपोरेट स्लेवरी" से छुट्टी नहीं मिली जबकि टीम पीर पंजाल ने खराब मौसम का हवाला दे के प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। लेकिन अब 32 नैशनल गेम्स तो मैंने भी खेले हैं। मैंने भी हार नहीं मानी। जैसे तैसे ट्रेक पार्टनर ढूंढ के यात्रा करने निकल पड़ा। यात्रा के दौरान एक बड़े  रोचक वयक्तित्व वाले नवयुवक से मुलाकात हुई।